विनेश का साफ़ कहना है की केंद्र सरकार भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) चीफ और उत्तर प्रदेश से बीजेपी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह को बचाने की कोशिश कर रही है। इसिलए वो गिरफ्तार नहीं हो पा रहा।
विनेश ने आगे कहा - यह मुद्दा इतना बड़ा बन चुका है, देश के लिए खेलने वाले पहलवान इतने दिनों से अपना सबकुछ छोड़ धरने पर बैठे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री ने इस पर एक शब्द नहीं बोला है, मैं प्रधानमंत्री की चुप्पी से आहत हूं।
जब पहलवान खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से बात कर रहे थे तो वे मोबाइल चलने में व्यस्त थे। उन्हें हमारी शिकायतें सुनने में कोई दिलचस्पी नहीं थी।
बता दें कि, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कुछ दिन पहले ही पहलवानों से बात की थी। जिसमें भरोसा दिया था कि 15 जून को केस की चार्जशीट पेश होगी और 30 जून तक हर हाल में WFI के चुनाव करा लिए जाएंगे।
विनेश फोगाट ने आगे कहा कि खेलमंत्री के कथन अनुसार अब हम चार्जशीट का इंतजार कर रहे हैं। अगर उसके बाद भी बृजभूषण पर कठोर कार्रवाई नहीं होती है, तो इसी रात को यानी (15 जून) मीटिंग कर अगले दिन के आंदोलन का फैसला कर इसका ऐलान कर दिया जाएगा।
बृजभूषण सिंह एक ताकतवर आदमी हैं। उनपर इतने घिनौने आरोप लगे हैं फिर भी वो वह हर जगह घूम रहे हैं, रैली कर रहे हैं और हमें घर बैठने के लिए मजबूर किया जा रहा है। कई शिकायतों के बाद भी हमारी बात कोई सुन ही नहीं रहा था,
मजबूरन हमें सार्वजनिक प्रदर्शन करना पड़ा, ताकि देश को पता चले कि संघ के चीफ देश के शीर्ष पहलवानों से कैसा व्यवहार करते हैं।
पूर्व चीफ सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों के यौन शोषण के केस में दिल्ली पुलिस अब एक्शन में दिख रही है। इंटरनेशनल रेफरी जगबीर और फिजियोथेरेपिस्ट से गवाही लेने के बाद अब दिल्ली पुलिस ने 3 देश कजाकिस्तान, मंगोलिया और इंडोनेशिया से जांच में मदद मांगी है।
(इनके कुश्ती संघों को नोटिस भेजकर उन जगहों की सीसीटीवी फुटेज वाला वीडियो और फोटो देने को कहा है, जहां महिला पहलवानों ने सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं)

टिप्पणियाँ