दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है. दूसरी ओर, बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ बयान दर्ज कराने वाली इकलौती नाबालिग महिला पहलवान ने अपने बयान बदल दिए हैं. नाबालिग पहलवान के पिता ने इसकी तस्दीक की है.
नाबालिग शिकायतकर्ता के पिता ने NDTV से बातचीत में कहा, "बेटी ने 2 जून को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में जाकर नया बयान दिया है. कोर्ट में उसने पहले दिए गए बयान में सुधार करते हुए खुद के बालिग होने की बात कही."
लड़की के पिता ने कहा कि मेरी बेटी की शिकायत के कारण ही बृजभूषण शरण सिंह पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. बाकी पहलवान इसी कारण लगातार बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. बता दें कि नाबालिग पहलवान ने 10 मई को मजिस्ट्रेट के सामने अपना पहला बयान दर्ज कराया था.
बुधवार को दिल्ली में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ 6 घंटे की मीटिंग हुई. मीटिंग के बाद साक्षी मलिक ने कहा- 'सरकार ने जांच पूरी करने के लिए 15 जून तक का टाइम मांगा है. तब तक उन्हें किसी तरह के प्रदर्शन न करने की अपील की है. हालांकि, पहलवानों का आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ है.'
पहलवानों से मुलाकात के बाद खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा- 'अच्छे माहौल में संवेदनशील मुद्दे पर सकारात्मक बातचीत हुई. मीटिंग में आरोपों की जांच कर 15 जून तक चार्जशीट दायर करने, WFI का चुनाव 30 जून तक करने, WFI में महिला अध्यक्ष की अगुआई में इंटरनल कंप्लेंट कमेटी बनाने की बात हुई.' !!
Reed more official link .........👉 Click here

टिप्पणियाँ