सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

वायनाड नहीं बक्सर से लोकसभा चुनाव लड़ें राहुल गांधी ?



Lok Sabha Election 2024

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता जा चुकी है। अभी यह मामला कोर्ट है। ऐसे में राहुल गांधी के चुनाव लड़ने को लेकर भी सस्पेंस बरकरार है। मगर इस सियासी सरगर्मी के बीच पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी से बिहार से चुनाव लड़ने की मांग शुरू कर दी है।

( हाइलाइट्स कांग्रेस नेताओं के साथ लालू-राबड़ी की भी तस्वीरपटना की सड़कों पर भी कई स्थानों पर बैनर-पोस्टरराहुल-खरगे के बयान से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह ,)


पटनाः पटना में विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने के लिए 23 जून को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पटना आए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ राहुल गांधी ने इस दौरान सदाकत आश्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। राहुल गांधी के पटना दौरे से पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। 

अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से राहुल गांधी से बिहार से ही लोकसभा चुनाव लड़ने की मांग शुरू कर दी है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर पोस्टर लगाकर राहुल गांधी से बिहार से चुनाव लड़ने का आग्रह किया है। बिहार के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग है कि राहुल गांधी वायनाड नहीं बक्सर लोकसभा सीट से चुनाव लड़े।

राजधानी पटना की सड़कों पर भी कई स्थानों पर बैनर-पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें राहुल गांधी से बिहार से चुनाव लड़ने की मांग की गयी है। पोस्टर में लिखा हुआ है कि धन्यवाद बिहार। गांधी को गांधी... इंदिरा को इंदिरा... राहुल को राहुल गांधी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से बक्सर लोकसभा क्षेत्र से राहुल गांधी से चुनाव लड़ने का आग्रह किया गया है।

_ दिलचस्प बात यह है कि इन पोस्टरों में कांग्रेस के कई नेताओं के अलावा आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की तस्वीर भी लगी है। कांग्रेस नेता सिद्धार्थ क्षत्रिय और अन्य नेताओं ने ये पोस्टर शहर में लगवाए हैं।


पटना स्थित सदाकत आश्रम में 23 जून को राहुल गांधी ने अपने संबोधन में पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने का काम किया। राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा था कि कांग्रेस का डीएनए बिहार में है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि अगर बिहार जीत लिया, तो हिन्दुतान भी जीत लेंगे।

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के इस बयान से उत्साहित कांग्रेस नेताओं ने अब पटना में विभिन्न स्थानों पर पोस्टर लगाकर राहुल गांधी से बिहार के बक्सर संददीय सीट से चुनाव लड़ने का आग्रह किया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रेफरी ने लगाया आरोप, पहलवानों को अनुचित तरीके से छूते देखा।

 एक अंतरराष्ट्रीय कुश्ती रेफरी ने आरोप लगाया है कि उसने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों को अनुचित तरीके से छूते देखा। रेफरी जगबीर सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।  अपनी शिकायत में, जगबीर सिंह ने कहा कि उन्होंने 25 मार्च, 2022 को लखनऊ में एशियाई चैम्पियनशिप कुश्ती ट्रायल के लिए ट्रायल के दौरान बृजभूषण शरण सिंह को एक महिला पहलवान को अनुचित तरीके से छूते देखा।   उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बृजभूषण शरण सिंह ने महिला पहलवानों पर अनुचित टिप्पणी की थी। ( #बृजभूषण )  पुलिस ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354ए (यौन उत्पीड़न) और 509 (महिला की लज्जा भंग करना) के तहत मामला दर्ज किया है। बृजभूषण शरण सिंह ने आरोपों से इनकार किया है।  डब्ल्यूएफआई ने जांच लंबित रहने तक बृजभूषण शरण सिंह को निलंबित कर दिया है। डब्ल्यूएफआई ने आरोपों की जांच के लिए एक समिति भी गठित की है।  बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप ऐसे समय में सामने आए हैं जब डब्ल्यूएफआई पहले से ही भारतीय कुश्ती टीम को संभालने के लिए आल...

महिला पहलवान "नाबालिग" नहीं, केस में आया नया मोड़ ?

  दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है. दूसरी ओर, बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ बयान दर्ज कराने वाली इकलौती नाबालिग महिला पहलवान ने अपने बयान बदल दिए हैं. नाबालिग पहलवान के पिता ने इसकी तस्दीक की है. नाबालिग शिकायतकर्ता के पिता ने NDTV से बातचीत में कहा, "बेटी ने 2 जून को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में जाकर नया बयान दिया है. कोर्ट में उसने पहले दिए गए बयान में सुधार करते हुए खुद के बालिग होने की बात कही." लड़की के पिता ने कहा कि मेरी बेटी की शिकायत के कारण ही बृजभूषण शरण सिंह पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. बाकी पहलवान इसी कारण लगातार बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. बता दें कि नाबालिग पहलवान ने 10 मई को मजिस्ट्रेट के सामने अपना पहला बयान दर्ज कराया था.  बुधवार को दिल्ली में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ 6 घंटे की मीटिंग हुई. मीटिंग के बाद साक्षी मलिक ने कहा- 'सरकार ने जांच पूरी करने के लिए 15 जून तक का टाइम मांगा है. तब तक उन्हें किसी तरह के प्रदर्शन न करने की अपील की है. हालांकि, पहलवानों का आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ है.' पहलवानों से मुल...

सांसद बृजभूषण की रैली क्यों हुई रद्द !

भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को प्रशासन ने अयोध्या में 5 जून को रैली करने की अनुमति नहीं दी।   भाजपा नेताओं का मानना है कि यदि इसी बीच बृजभूषण शरण सिंह अयोध्या में रैली करते हैं, तो इससे विपक्ष को राजनीति करने का बड़ा अवसर मिल जायेगा। यही कारण है कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से भी बृजभूषण शरण सिंह को पीछे हटने के संकेत दिए गए हैं...    उनकी रैली को अनुमति न मिलने को सांसद के खिलाफ लगातार बढ़ते जन आक्रोश का परिणाम माना जा रहा है। भाजपा के अंदरखाने भी उनको लेकर नेताओं में नाराजगी बढ़ने की बात सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृजभूषण शरण सिंह की अयोध्या रैली से संतुष्ट नहीं थे। जिस समय योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेश में अपराधियों पर कठोर कार्रवाई कर अपनी एक अलग छवि बनाई है, उस बीच यदि बृजभूषण शरण सिंह अयोध्या में रैली करते तो इसका नकारात्मक असर पड़ता। पार्टी में आंतरिक स्तर पर भी कोई नेता बृजभूषण शरण सिंह के साथ नहीं है। लोग यह समझ नहीं पा रहे हैं कि पार्टी को आखिर बृजभूषण शरण सिंह का बचाव क्यों करना चाहिए? पार्टी ने...