सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बृजभूषण को गिरफ्तार करने को तैयार नहीं सरकार, दिखेगा बड़ा आंदोलन?

पहलवानों ने महापंचायत में किसानों को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ हुई बातचीत के बारे में बताया और कहा कि सरकार डब्ल्यूएफआई प्रमुख को गिरफ्तार करने के लिए तैयार नहीं है। 


बजरंग पुनिया ने कहा कि अगर सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती है, तो वे 15 जून के बाद जंतर-मंतर पर अपना विरोध फिर से शुरू करेंगे। अनुराग ठाकुर ने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच की जाएगी। 15 जून तक पूरा करें। 


बृजभूषण के आवास पर संगीता फोगाट को क्यों ले गई दिल्ली पुलिस

साक्षी मलिक ने डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के यहां महिला पहलवान को ले जाने के दिल्ली पुलिस के कदम पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि महिला पहलवानों की मानसिक स्थिति को समझने का प्रयास करें, यह एक तरह का शोषण है. पॉक्सो मामले में हमने देखा कि शिकायतकर्ता का बयान बदल गया है. जब तक बृजभूषण को गिरफ्तार नहीं किया जाता है, तब तक जांच प्रभावित हो सकती है. बृजभूषण पहलवानों पर दबाव डाल रहे हैं.


दरअसल, दिल्ली पुलिस क्राइम सीन रिक्रिएट करने के लिए शुक्रवार को महिला पहलवान संगीता फोगाट को लेकर कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह के दफ्तर पहुंची थी. इस बीच ऐसी खबरें आईं कि पहलवानों ने बृजभूषण से समझौता कर लिया, लेकिन इसके बाद बहन विनेश फोगाट ने समझौते की खबर का खंडन कर दिया.


सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस दो महिला कॉन्स्टेबल के साथ संगीता फोगाट को लेकर दोपहर 1.30 बजे बृजभूषण के दिल्ली स्थित दफ्तर पहुंची थी, पुलिस टीम यहां डेढ़ घंटे तक रही. पुलिस ने संगीता फोगाट से सीन रिक्रिएट करने को कहा और उन जगहों को याद करने को कहा, जहां उन्हें शोषण का सामना करना पड़ा था. दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस दौरान एसआईटी ने जांच के तहत 180 से अधिक सवाल पूछे.


Reed more Link  .....💭 Open 👈

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रेफरी ने लगाया आरोप, पहलवानों को अनुचित तरीके से छूते देखा।

 एक अंतरराष्ट्रीय कुश्ती रेफरी ने आरोप लगाया है कि उसने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों को अनुचित तरीके से छूते देखा। रेफरी जगबीर सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।  अपनी शिकायत में, जगबीर सिंह ने कहा कि उन्होंने 25 मार्च, 2022 को लखनऊ में एशियाई चैम्पियनशिप कुश्ती ट्रायल के लिए ट्रायल के दौरान बृजभूषण शरण सिंह को एक महिला पहलवान को अनुचित तरीके से छूते देखा।   उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बृजभूषण शरण सिंह ने महिला पहलवानों पर अनुचित टिप्पणी की थी। ( #बृजभूषण )  पुलिस ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354ए (यौन उत्पीड़न) और 509 (महिला की लज्जा भंग करना) के तहत मामला दर्ज किया है। बृजभूषण शरण सिंह ने आरोपों से इनकार किया है।  डब्ल्यूएफआई ने जांच लंबित रहने तक बृजभूषण शरण सिंह को निलंबित कर दिया है। डब्ल्यूएफआई ने आरोपों की जांच के लिए एक समिति भी गठित की है।  बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप ऐसे समय में सामने आए हैं जब डब्ल्यूएफआई पहले से ही भारतीय कुश्ती टीम को संभालने के लिए आल...

महिला पहलवान "नाबालिग" नहीं, केस में आया नया मोड़ ?

  दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है. दूसरी ओर, बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ बयान दर्ज कराने वाली इकलौती नाबालिग महिला पहलवान ने अपने बयान बदल दिए हैं. नाबालिग पहलवान के पिता ने इसकी तस्दीक की है. नाबालिग शिकायतकर्ता के पिता ने NDTV से बातचीत में कहा, "बेटी ने 2 जून को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में जाकर नया बयान दिया है. कोर्ट में उसने पहले दिए गए बयान में सुधार करते हुए खुद के बालिग होने की बात कही." लड़की के पिता ने कहा कि मेरी बेटी की शिकायत के कारण ही बृजभूषण शरण सिंह पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. बाकी पहलवान इसी कारण लगातार बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. बता दें कि नाबालिग पहलवान ने 10 मई को मजिस्ट्रेट के सामने अपना पहला बयान दर्ज कराया था.  बुधवार को दिल्ली में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ 6 घंटे की मीटिंग हुई. मीटिंग के बाद साक्षी मलिक ने कहा- 'सरकार ने जांच पूरी करने के लिए 15 जून तक का टाइम मांगा है. तब तक उन्हें किसी तरह के प्रदर्शन न करने की अपील की है. हालांकि, पहलवानों का आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ है.' पहलवानों से मुल...

सांसद बृजभूषण की रैली क्यों हुई रद्द !

भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को प्रशासन ने अयोध्या में 5 जून को रैली करने की अनुमति नहीं दी।   भाजपा नेताओं का मानना है कि यदि इसी बीच बृजभूषण शरण सिंह अयोध्या में रैली करते हैं, तो इससे विपक्ष को राजनीति करने का बड़ा अवसर मिल जायेगा। यही कारण है कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से भी बृजभूषण शरण सिंह को पीछे हटने के संकेत दिए गए हैं...    उनकी रैली को अनुमति न मिलने को सांसद के खिलाफ लगातार बढ़ते जन आक्रोश का परिणाम माना जा रहा है। भाजपा के अंदरखाने भी उनको लेकर नेताओं में नाराजगी बढ़ने की बात सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृजभूषण शरण सिंह की अयोध्या रैली से संतुष्ट नहीं थे। जिस समय योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेश में अपराधियों पर कठोर कार्रवाई कर अपनी एक अलग छवि बनाई है, उस बीच यदि बृजभूषण शरण सिंह अयोध्या में रैली करते तो इसका नकारात्मक असर पड़ता। पार्टी में आंतरिक स्तर पर भी कोई नेता बृजभूषण शरण सिंह के साथ नहीं है। लोग यह समझ नहीं पा रहे हैं कि पार्टी को आखिर बृजभूषण शरण सिंह का बचाव क्यों करना चाहिए? पार्टी ने...